Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मजदूर दिवस पर पवन टीनू ने सुनी मजदूरों की पीड़ा

मजदूर दिवस पर पवन टीनू ने सुनी मजदूरों की पीड़ा
*डोलिके दुहडे गांव में मनरेगा परिवारों द्वारा स्वागत

जालंधर, 1 मई, (पत्थर प्रेेक) - लोकसभा क्षेत्र जालंधर से आम आदमी पार्टी के सक्रिय उम्मीदवार पवन टीनू ने हलके के गांव दोलिके दोहड़े में मनरेगा मजदूरों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर धनपत राय पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य, तरलोचन लड्डू समेत अन्य लोग भी मौजूद थे पवन टीनू ने इन श्रमिकों को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वह श्रमिकों की समस्याएं के समाधान के लिए हमेशा तैयार हैं.
आप के प्रत्याशी पवन टीनू ने श्रमिकों को आश्वासन दिया है कि जीतने के बाद वह मनरेगा मजदूरों की दैनिक मजदूरी बढ़ाने के लिए संसद में जोरदार आवाज उठाएंगे. उन्होंने कहा कि कोई भी श्रमिक अपनी समस्या को लेकर किसी भी समय निःसंकोच उनसे संपर्क कर सकता है इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पवन टीनू का मुंह मीठा कराया और चुनाव में अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान किया.

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267765

Share this Post