Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

श्री गुरु रविदास जी की भव्य शोभायात्रा में सुखबीर बादल हुए शामिल, बोले-धार्मिक एकता ही पंजाब की ताकत

सतगुरु श्री गुरु रविदास जी का 649वां प्रकाश पर्व 1 फरवरी को देश भर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इसी कड़ी में आज जालंधर की बूटा मंडी स्थित श्री गुरु रविदास धाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में पहुंचे सुखबीर बादल और विजय सांपला

इस शोभायात्रा में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, भाजपा नेता विजय सांपला सहित कई अन्य राजनीतिक व सामाजिक नेता शामिल हुए। सुखबीर बादल ने इस अवसर पर पंजाब वासियों को गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।

धार्मिक एकता ही पंजाब की असली ताकत: सुखबीर बादल

सुखबीर बादल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री गुरु रविदास धाम, बूटा मंडी से शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें लाखों की संख्या में संगत शामिल होती है। उन्होंने कहा कि पंजाब ऐसा राज्य है, जहां सभी धर्मों के लोग आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मिलजुल कर रहते हैं और यही पंजाब की सबसे बड़ी ताकत है।

एकजुट रहकर पंजाब और देश को मजबूत बनाने की अपील

सुखबीर बादल ने लोगों से अपील की कि सभी एकजुट रहकर पंजाब और देश को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि पंजाब हमारा घर है और जब हमारा घर मजबूत होगा, तभी सब कुछ सही रहेगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि पवित्र अवसर पर जो भी आता है, उसका दिल से स्वागत और आभार है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234339

Share this Post