ਜੈਸਮੀਨ ਨਰੂਲਾ ਨੇ ਅਪਣੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਵਿਆਸ ਨਦੀ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਗਣਪਤੀ ਵਿਸਰਜਨ ।
लुधियाना आज तिथि 17 मार्च (सोनू) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) लुधियाना की तरह से हर महीने की जाने वाली मासिक बैठक का आयोजन आज टिब्बा रोड कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक) के नेतृत्व में किया गया।
इस बैठक को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव देते हुए कांग्रेस पार्टी की तरह से किए जाने वाले कार्यक्रमों/रैलियों में अधिक से अधिक साथियों को साथ लेकर शामिल होने पर जोर दिया गया और पंजाब सरकार की विफलताओं को घर-घर पहुँचाने के लिए भी हर कार्यकर्ता को उचित प्रयास करने के लिये कहा गया।
जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, पार्षदों, पूर्व पार्षदों, वार्ड प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों, एन.एस.यू.आई, सेवा दल, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की।





Comments
No comments yet.