Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

जालंधर में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

जालंधर में चुनमुन मॉल के पास दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 54 साल के जसविंदर सिंह के रूप में हुई है और वह नत्थूचाल का रहने वाला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बस स्टैंड जाते हुई दोनों गाड़ियों में टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार चुनमुन मॉल की तरफ से बस और बाइक सवार बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इस दौरान चौक पार करते समय दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहाकि उन्हें सूचना मिली थी कि बस के साथ बाइक की टक्कर हो गई। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा जा रहा है। वहीं यह भी सामने आया है कि बस चालक मौके से फरार हो गया है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188578