Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में सुबह-सुबह नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, PRTC और स्कूल बस की टक्कर में 15 बच्चे घायल

पंजाब के मानसा जिले में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करीब साढ़े 7 बजे स्कूल बस और PRTC बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस में सवार करीब 10 से 15 बच्चे घायल हो गए। इनमें एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में स्कूल बस चालक की दोनों टांगें टूट गईं।

सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर बरेटा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बाइक सवार के अचानक सामने आने से PRTC बस ने लगाए ब्रेक
जानकारी के मुताबिक, PRTC बस मानसा से जाखल की तरफ जा रही थी। PRTC बस के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान एक बाइक सवार अचानक बस के सामने आ गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार के कान पर मोबाइल फोन लगा हुआ था। बाइक सवार के अचानक सामने आने पर PRTC बस चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूल बस बेकाबू होकर PRTC बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए।

हादसे में स्कूल बस ड्राइवर की दोनों टांगें टूटीं
टक्कर में स्कूल बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में उसकी दोनों टांगें टूट गईं। वहीं, बस में सवार करीब 10 से 15 बच्चों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह स्कूल बस हौली हार्ट पब्लिक स्कूल, किशनगढ़ की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

हादसे में एक छोटी बच्ची को ज्यादा चोटें आने की जानकारी सामने आई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। अन्य घायल बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

बरेटा पुलिस कर रही हादसे की जांच
हादसे के बाद बरेटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि टक्कर के समय दोनों बसों की रफ्तार और स्थिति क्या थी तथा हादसे के लिए किन परिस्थितियों ने भूमिका निभाई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 257229

Share this Post