विश्लेषण : चीन के बीच भारत ने बनाया संतुलन! BRICS समिट के बाद भारत की कूटनीति पर दुनिया की नजर
पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बरनाला के गांव फरवाही में सिंगर के घर के बाहर शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच 7 से 8 राउंड फायरिंग की गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
3 मोटरसाइकिल सवारों का वीडियो आया सामने
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर तीन मोटरसाइकिल सवार सिंगर के घर के बाहर फायरिंग करते और इसके बाद मौके से फरार होते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फायरिंग करने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
किसी के घायल होने की सूचना नहीं
फिलहाल फायरिंग की इस घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और सामने आए वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
इससे पहले एमी विर्क की कार पर चली थीं गोलियां
गौरतलब है कि इससे पहले पंजाबी सिंगर एमी विर्क पर भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी। कनाडा में एक शो से लौटने के दौरान उनकी रोल्स रॉयस कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। हालांकि, इस हमले में एमी विर्क बाल-बाल बच गए थे।





Comments
No comments yet.