ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਵਿਖੇ ਡਰਾਈਵਰ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕ ਜੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਲੰਗਰ ਲਾਇਆ ।
पंजाब में सर्दियों के मौसम को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए नया शेड्यूल लागू करने का फैसला लिया है। इसके तहत 2 नवंबर से स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे। नए आदेश राज्य के एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर भी लागू होंगे।
प्राइमरी से सीनियर सेकेंडरी तक स्कूलों की नई टाइमिंग
शिक्षा विभाग की ओर से तय किए गए नए शेड्यूल के अनुसार, प्राइमरी स्कूलों में छुट्टी दोपहर 3 बजे होगी। वहीं, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक रहेगा। यानी अलग-अलग कक्षाओं के स्कूलों में छुट्टी का समय निर्धारित किया गया है।
28 फरवरी तक लागू रहेगा नया शेड्यूल
स्कूलों के समय में किया गया यह बदलाव सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखकर किया गया है। नई व्यवस्था 2 नवंबर से लागू होकर 28 फरवरी तक जारी रहेगी। इसके बाद 1 मार्च से स्कूलों की टाइमिंग में दोबारा बदलाव किया जाएगा। पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं। शिक्षा विभाग के इस फैसले का असर इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर पड़ेगा। नए समय के अनुसार स्कूलों की दिनचर्या तय करनी होगी।





Comments
No comments yet.