Sun, 13 Sep 2026
Post Details

Zomato से खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, Cash on Delivery पर देने होंगे ज्यादा रुपए

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato से खाना ऑर्डर करना अब कुछ यूजर्स के लिए महंगा हो गया है। अगर आप Zomato पर खाना ऑर्डर करते समय Cash on Delivery (COD) यानी डिलीवरी के वक्त नकद भुगतान का विकल्प चुनते हैं, तो आपको अब अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। कंपनी ने कैश पेमेंट वाले ऑर्डर पर नया चार्ज जोड़ना शुरू किया है।

बिल समरी में अलग से दिखेगा ‘Pay on Delivery Fee’

नए चार्ज को ऐप की बिल समरी में ‘Pay on Delivery Fee’ के नाम से अलग से जोड़ा जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कुछ यूजर्स को इस शुल्क के तौर पर 5 रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स के बिल में यह फीस 7 रुपये से लेकर 20 रुपये तक अलग-अलग दिखाई देने की बात सामने आई है।

डिजिटल पेमेंट करने वालों को राहत

वहीं, जो ग्राहक UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल माध्यमों से ऑनलाइन भुगतान करेंगे, उन पर यह अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। यानी ग्राहक अगर ऑर्डर करते समय ही ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो उन्हें Cash on Delivery से जुड़ी इस अतिरिक्त फीस का भुगतान नहीं करना होगा।

इस नए शुल्क के बाद Zomato से ऑर्डर करने वाले ग्राहकों के लिए पेमेंट का तरीका चुनना भी बिल की कुल रकम पर असर डाल सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218310

Share this Post