Sun, 13 Sep 2026
भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

कुशम क्रिकेट क्लब ने संजीव क्रिकेट  ढडा गांव के क्रिकेट मैदान में क्लब को हराया

 जालंधर आज तिथि 13 सितंबर (सोनू) :  ढडा गांव के क्रिकेट मैदान में खेला गया रोमांचक मुकाबला हुआ ।गांव ढडा के क्रिकेट मैदान में खेले गए क्रिकेट मुकाबले में कुशम क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संजीव क्रिकेट क्लब को पराजित कर जीत दर्ज की।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए संजीव क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19 ओवर में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कुशम क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में हार्दिक, दीपक, चिराग, कृषिव और गोरंग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशम क्रिकेट क्लब की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। विपिन ने 15 रन, कृषिव ने नाबाद 30 रन तथा साजन ने नाबाद 60 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
साजन की नाबाद अर्धशतकीय पारी और कृषिव की उपयोगी बल्लेबाजी की बदौलत कुशम क्रिकेट क्लब ने संजीव क्रिकेट क्लब को शिकस्त देकर मुकाबला अपने नाम किया।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218512

Share this Post