विश्लेषण : चीन के बीच भारत ने बनाया संतुलन! BRICS समिट के बाद भारत की कूटनीति पर दुनिया की नजर
जालंधर में युवक की डेडबॉडी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता शीतल अंगुराल की पुलिस अधिकारी के साथ तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच हुई बहस के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
शव के पास मिलीं सिरिंजें, शीतल अंगुराल ने पुलिस पर उठाए सवाल
जानकारी के अनुसार, युवक का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। इसी दौरान शीतल अंगुराल भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि युवक के शव के पास नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली सिरिंजें भी मिली थीं।
शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि घटनास्थल से मिले सबूतों को खुर्द-बुर्द किया गया है। उन्होंने दावा किया कि शव के पास मिली नशे की सिरिंजों को पुलिस द्वारा छिपाने की कोशिश की गई। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
नशे को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल
शीतल अंगुराल ने इलाके में नशे की बिक्री को लेकर भी पुलिस पर सवाल खड़े किए। इसी दौरान उनकी पुलिस कर्मियों के साथ तीखी बहस हो गई। बहस बढ़ने के बाद मौके पर काफी हंगामा देखने को मिला और पुलिस अधिकारियों तथा भाजपा नेता के बीच काफी देर तक तनातनी की स्थिति बनी रही।
पुलिस जांच के बाद साफ होगी मौत की वजह
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटनास्थल से वास्तव में क्या-क्या सामान बरामद हुआ, इसकी स्थिति पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस द्वारा मौत के कारणों और घटनास्थल से मिले संभावित सबूतों की जांच की जा रही है।





Comments
No comments yet.