Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

LPG Booking Alert: डबल सिलेंडर वालों के लिए बदला नियम, जानें अब आपके घर कब पहुंचेगा नया गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की समय सीमा में महत्वपूर्ण बदलाव कर दिया है। नए नियमों के अनुसार, अब डबल सिलेंडर (दो सिलेंडर कनेक्शन) रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग की अवधि को 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब आप अपना दूसरा सिलेंडर 35 दिन का अंतराल पूरा होने के बाद ही बुक कर पाएंगे।

किसके लिए क्या है नया नियम
एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन की प्रदेश इकाई ने स्पष्ट किया है कि ये नए आदेश तत्काल प्रभाव से पूरे प्रदेश में लागू कर दिए गए हैं। हालांकि, जिन उपभोक्ताओं के पास सिंगल सिलेंडर कनेक्शन है, उनके लिए फिलहाल राहत की बात है क्योंकि उनकी बुकिंग अवधि अभी भी 25 दिन ही रखी गई है। डबल सिलेंडर वालों को अब अपनी खपत का हिसाब सावधानी से रखना होगा क्योंकि 35 दिन से पहले उनकी बुकिंग स्वीकार नहीं की जाएगी।

सिलेंडर के लिए गाइडलाइंस जारी
केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए नियमों को और सख्त किया गया है। अब उज्ज्वला लाभार्थियों की अगली बुकिंग 45 दिन बीत जाने के बाद ही मान्य होगी। वहीं, बाजार में उपलब्ध 10 किलो वाले हल्के 'कम्पोजिट घरेलू सिलेंडर' का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए यह अवधि 18 दिन तय की गई है। यानी कम्पोजिट सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोग हर 18 दिन बाद बुकिंग करा सकेंगे।

कमर्शियल सिलेंडर और आपातकालीन सेवाएं
घरेलू गैस के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर भी स्थिति साफ की गई है। शासन के कड़े निर्देशों के अनुसार, फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की प्राथमिकता केवल आपातकालीन सेवाओं और शिक्षण संस्थानों (स्कूल-कॉलेजों) के लिए ही रखी गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post