Zomato से खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, Cash on Delivery पर देने होंगे ज्यादा रुपए
पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस हरमन बराड़ इन दिनों सिंगर-एक्टर परमीश वर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के रिश्ते की चर्चाएं जुलाई-अगस्त 2026 में उस समय तेज हुईं, जब ‘देखी जा’ गाने में साथ काम करने के बाद दोनों की कई क्लोज तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। इसके बाद दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा होने लगी।
परमीश ने हरमन को किया था ‘हैप्पी बर्थडे लव’ विश
अगस्त के आखिरी दिनों में परमीश वर्मा ने हरमन बराड़ के साथ एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी और उन्हें ‘हैप्पी बर्थडे लव’ कहकर जन्मदिन की बधाई दी थी। इस पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स और ट्रोलिंग का सिलसिला शुरू हो गया।
‘होमब्रेकर’ कहने पर हरमन ने दिया जवाब
अब हरमन बराड़ ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने पोस्ट में उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कहा कि उन्हें उस महिला पर गर्व है जो वह हैं और उस पुरुष पर भी गर्व है जिसे उन्होंने चुना है। हरमन ने कहा कि वह कभी किसी के साये में नहीं रही हैं और न ही कभी किसी सीक्रेट रिलेशनशिप का हिस्सा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका रिश्ता खुले तौर पर जिया गया है और दोनों ने इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है।
‘मुझे होमब्रेकर कहने से यह सच नहीं हो जाता’
हरमन ने ट्रोलिंग का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें ‘होमब्रेकर’ कहने से यह सच नहीं हो जाता। उन्होंने दावा किया कि जिस पुरुष को उन्होंने चुना, वह उनके रिश्ते में आने से पहले ही कानूनी रूप से अलग हो चुका था। हालांकि, अपने बयान में हरमन ने उस पुरुष का नाम नहीं लिया।
परमीश वर्मा ने भी की थी तलाक की पुष्टि
गौरतलब है कि इससे पहले 6 सितंबर 2026 को परमीश वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर कर पत्नी गीत ग्रेवाल से अपने तलाक की पुष्टि की थी। उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए चीटिंग के आरोपों को खारिज किया था और जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही थी। अपने नोट में परमीश ने अपनी जिंदगी में एक महिला के होने का भी जिक्र किया था, लेकिन उस समय उन्होंने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया था।
Comments
No comments yet.