Fri, 19 Jun 2026

जालंधर में व्यापारियों का हल्ला बोल, ज्वाइंट सीपी को सौंपा ज्ञापन, नशा-स्नैचिंग और अवैध गेस्ट हाउस पर एक्शन की मांग

जालंधर में व्यापारियों का हल्ला बोल, ज्वाइंट सीपी को सौंपा ज्ञापन, नशा-स्नैचिंग और अवैध गेस्ट हाउस पर एक्शन की मांग

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर मंडी रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को (मंडी के बाहर) में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और अव्यवस्थाओं को लेकर ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने सार्वजनिक सुरक्षा, व्यापारिक गतिविधियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

ज्ञापन में एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं, जिनका सीधा असर दुकानदारों, ग्राहकों और स्थानीय निवासियों पर पड़ रहा है। व्यापारियों ने खासकर रात के समय पुलिस गश्त की कमी पर सवाल उठाते हुए दिन-रात नियमित पेट्रोलिंग की मांग की है।

एसोसिएशन द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों में इलाके में खुलेआम नशे से जुड़े मामलों पर रोक, शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई, शाम और रात के समय बढ़ती स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश, बिना नियमों के चल रहे गेस्ट हाउसों पर कार्रवाई और 24 घंटे खुली रहने वाली शराब की दुकानों पर बातें रही।

इसके अलावा उन्होंने सड़कों पर अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ियों और दुकानों से हो रही जाम की समस्या और दुकानों के प्रवेश मार्ग बाधित होने का मुद्दा भी उठाया। एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि इन समस्याओं का जल्द समाधान कर मंडी रोड क्षेत्र को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाए। मंडी रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन को उम्मीद है कि पुलिस उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द ठोस कदम उठाएगी।


370

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167857