Tue, 04 Aug 2026
Post Details

फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में मची अफरा-तफरी, अचानक नीचे आने लगा विमान

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। उड़ान के दौरान अचानक आए तेज हवा के झटकों से विमान बुरी तरह हिलने लगा और कुछ समय के लिए तेजी से नीचे आने लगा। हालांकि पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति पर नियंत्रण पाया और विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया।

12 लोग हुए घायल, मेडिकल सेंटर में कराया गया इलाज
इस घटना में विमान में सवार कुल 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें यात्री और क्रू मेंबर दोनों शामिल हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद सभी घायलों को एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर भेजा गया, जहां उनका ईलाज किया गया। टर्बुलेंस के बाद विमान के अंदर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में केबिन की सीलिंग के कुछ पैनलों में दरारें और नुकसान दिखाई दे रहा है। हालांकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

एअर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा की पुष्टि की
एअर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। एयरलाइन के अनुसार किसी भी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। साथ ही घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191751