Tue, 04 Aug 2026
Post Details

SIR लिस्ट जारी होने से पहले मचा हड़कंप: पंजाब में मिले लाखों मृत और डुप्लीकेट वोटर, जानिए पूरा सच!

पंजाब में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का पहला चरण पूरा हो गया है। इस प्रक्रिया के दौरान 20 लाख से अधिक वोटर्स का वेरिफेकेशन नहीं हो सका। इलेक्शन कमिशन के मुताबिक बड़ी संख्या में वोटर्स या तो नहीं मिले, कुछ की मृत्यु हो चुकी है, जबकि कई मामलों में डुप्लीकेट वोट भी सामने आए हैं। अब 13 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर्स लिस्ट जारी की जाएगी।

2.61 करोड़ फॉर्म बांटे, 2.41 करोड़ वापस मिले
इलेक्शन कमिशन की ओर से बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से 2.61 करोड़ इन्यूमरेशन फॉर्म बांटे किए गए थे। इनमें से करीब 2.41 करोड़ फॉर्म वापस प्राप्त हो चुके हैं। अब प्राप्त जानकारी के आधार पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है, जिसे 13 अगस्त को सार्वजनिक किया जाएगा।

लाखों वोटरों की स्थिति पर उठे सवाल
मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनिंदिता मित्रा ने बताया कि वेरिफेकेशन के दौरान 4 लाख 12 हजार 715 मतदाता ट्रेस नहीं हो सके। इसके अलावा 5 लाख 74 हजार मतदाताओं के मृत होने की पुष्टि हुई, जबकि 1 लाख 19 हजार 145 डुप्लीकेट वोटर पाए गए। वहीं करीब 12 लाख वोटर्स का रिकॉर्ड पूरी तरह मैप नहीं हो सका, जिस पर आगे प्रक्रिया जारी रहेगी।

दावे और आपत्तियों के लिए मिलेगा समय
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद करीब एक महीने तक नागरिक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) इन सभी दावों और आपत्तियों की जांच करेंगे। जिन वोटर्स के दस्तावेजों को लेकर संदेह होगा, उन्हें नोटिस जारी कर दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा जा

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191755