Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

फोकल प्वाइंट व इंडस्ट्रियल एरिया में लुटेरे सरगर्म शहर में तीन वारदातों से दहशत, गन प्वाइंट पर कर रहे लूटपाट, दावों के बावजूद पुलिस के हाथ खाली, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल पढ़ें पूरी खबर 

फोकल प्वाइंट व इंडस्ट्रियल एरिया में लुटेरे सरगर्म

शहर में तीन वारदातों से दहशत, गन प्वाइंट पर कर रहे लूटपाट, दावों के बावजूद पुलिस के हाथ खाली, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : फोकल प्वाइंट, इंडस्ट्रियल एरिया और उसके आसपास के इलाके इन दिनों झपटमारों और हथियारबंद लुटेरों के निशाने पर हैं। पिछले कुछ दिनों में गन प्वाइंट पर हुई लगातार घटनाओं ने न केवल लोगों की सुरक्षा पर बल्कि पुलिस की गश्त व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की ओर से लगातार दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सच यह है कि अभी तक किसी भी मामले में आरोपितों तक पुलिस पहुंच नहीं पाई है। रविवार को थाना एक के अंतर्गत आते इलाके अमन नगर में लुटेरों ने गन प्वाइंट गेम खेल रहे तीन छात्रों के साथ लूट की। आरोपित उनके मोबाइल छीन कर ले गए। इससे पहले फोकल प्वाइंट में गन प्वाइंट पर दो युवकों ने महिला की बाली, मोबाइल और पैसे छीन लिए। इसी तरह दो दिन पहले फोकल प्वाइंट में पुलिस की वर्दी में आए दो युवकों ने गन प्वाइंट पर व्यक्ति के साथ लूट की थी।

फोकल प्वाइंट में हुई लूट के मामले में भी नहीं मिला सुराग गदईपुर निवासी माला देवी अपने पति के साथ फोकल प्वाइंट में चाय की दुकान चलाती है। शनिवार शाम करीब छह बजे उनकी दुकान पर दो बदमाश आए। पहले उन्होंने कूल-लिप मांगी। माला देवी जैसे ही उनके करीब पहुंचीं, बदमाशों ने पिस्तौल तान दी। उन्होंने गल्ले में रखे आठ-दस हजार रुपये, मोबाइल फोन और कानों की सोने की बाली लूट ली। वारदात के कुछ ही मिनटों बाद दोनों युवक बाइक पर फरार हो गए।

 

ट्रांसपोर्ट नगर में कार सवार को लूटा, तीन दिन वाद पुलिस के हाथ खाली

ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार देर रात दो बजे के करीव धर्मशाला के रहने वाले ओमप्रकाश अपनी गाड़ी को हाईवे किनारे खड़ी कर सो गया था। रात 11:30 बजे दो युवक पुलिस की वर्दी में आए। उन्होंने पहले नशे के बारे में पूछताछ का नाटक किया, फिर मारपीट शुरू कर दी। ओमप्रकाश ने विरोध किया तो एक आरोपित ने पिस्तौल सिर पर तान दी और 18 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। शिकायत थाना आठ को दी गई, लेकिन तीन दिन बाद भी आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि पुलिस छापामारी कर रही है।

 

एक ही गिरोह कर रहा वारदात !

इन सभी घटनाओं के तरीके लगभग एक जैसे है। बिना नंबर की बाइक, दो युवक, पिस्तौल दिखाना, महिला और छात्रों को निशाना बनाना, तेज रफ्तार में भाग निकलना। ऐसे में माना जा रहा है कि एक ही गिरोह लगातार इलाके में वारदात को अंजाम दे रहा है।

चोरों-लुटेरों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्ती कर रही है। सभी वारदात की शिकायतें प्राप्त हुई हैं और कार्रवाई जारी है। सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी आधार पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को सुराग मिले हैं, जिस पर काम हो रहा है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

-डा. संदीप शर्मा, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

 

केस 1 अमन नगर

कालोनी में गेम खेल रहे तीन दोस्तों से गन प्वाइंट पर लूट

रविवार शाम 5.15 बजे अमन नगर में बाइक सवार दो युवकों ने तीन दोस्तों से पिस्तौल के बल पर मोवाइल फोन लूटे। अमन नगर के 19 वर्षीय मानव नारायण ने थाना एक की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दो दोस्तों सुभाष और ध्रुव के साथ सड़क किनारे मोबाइल गेम खेल रहा था। इसी दौरान दोस्त को किसी का फोन आया तो वह सुनने लगा। इस दौरान काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर दो युवक पहुंचे, जिन्होंने मुंह पर मफलर बांध रखे थे। उन्होंने आते ही पिस्तौल निकाली और उनके मोवाइल छीन लिए। केस दर्ज कर लिया गया है।

 

केस 2 नकोदर चौक

बेटी के साथ जा रही बुजुर्ग महिला से पर्स व वाली छीनी

अवतार नगर की रहने वाली गुरप्रीत वीरवार को अपनी बेटी के साथ वस स्टैंड जा रही थी। नकोदर चौक के पास जब वह ई-रिक्शा में सवार थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर आए झपटमार ने गुरप्रीत के हाथ से पर्स और कान की बाली झपट ली। पर्स में नकदी और अहम दस्तावेज थे। पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण आरोपित फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इक‌ट्ठी हो गई। लोगों ने कहा कि पुलिस गश्त बढ़ाए, ताकि चोरों-लुटेरों के हौसले पस्त हो। थाना चार की पुलिस को शिकायत दी गई है।

 

केस 3

केसर पेट्रोल पंप के पास झपटमारों ने आटो से घर लौट रही महिला की वाली झपटी

दकोहा की रहने वाली सरबजीत कौर शुक्रवार को शहर से काम निपटाकर लौट रही थीं। जैसे ही उनका आटो बीएमसी चौक के पास कैसर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार दो झपटमारों में से एक ने सरबजीत के कान में पहनी बाली झपट ली। घटना के दौरान सरबजीत आटो से गिरते-गिरते बचीं। उन्होंने शोर मचाया। आटो चालक ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपित फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। शिकायत मिलने के बाद थाना बारादरी की पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।


50

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147426