Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

सुमित हत्याकांड कुरुक्षेत्र पहुंची पुलिस, आरोपितों के फोन बंद पढ़ें पूरी खबर 

सुमित हत्याकांड

कुरुक्षेत्र पहुंची पुलिस, आरोपितों के फोन बंद

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालघर (राजन) : रामामंडी में 20 अक्टूबर को हुए सुमित हत्याकांड में पुलिस की जांच में ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि हत्या के बाद आरोपित लगातार अपनी लोकेशान बदलते रहे। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस, लुधियाना पुलिस और कुरुक्षेत्र पुलिस से संपर्क साधते हुए जांच तेज कर दी है। हत्याकांड के बाद आरोपित सबसे पहले उजलंधर से लुधियाना पहुंचे। यहां से वे अलग-अलग मार्ग से आगे बढ़े और उनकी लोकेशन हरिद्वार में ट्रेस हुई। पुलिस टीमों ने हरिद्वार में कई जगह पर छापेमारी भी की, लेकिन आरोपित वहां से आगे निकल चुके थे। हरिद्वार से निकलने के बाद उनकी लोकेशन कुरुक्षेत्र में पाई गई, जिसके बाद अचानक उनके सभी मोबाइल फोन बंद हो गए। इससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

 

जांच में सामने आया है कि फरारी के दौरान आरोपितों ने बीच-बीच में फोन काल भी किए। इनमें कुछ काल जालंधर में स्थित परिचितों को और कुछ राह में अलग अलग स्थानों पर किए गए। पुलिस ने उन सभी लोगों को जांच में शामिल किया है, जिनसे आरोपितों ने संपर्क किया था। हालांकि अभी तक किसी को भी मामले में नामजद नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि काल डिटेल्स च लोकेशन एनालिसिस के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि किसने आरोपितों को रास्ता दिखागा, शरण दी या किसी भी प्रकार की सहायता की। फिलहाल जालंधर पुलिस की विशेष टीमें कुरुक्षेत्र पुलिस के साथ मिलकर उस क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही हैं, जहां आखिरी बार आरोपितों के मोबाइल नेटवर्क की लोकेशन मिली थी। पुलिस को शक है कि आरोपित अभी भी आसपास के किसी इलाके में छिपे हो सकते हैं या राज्य की सीमा पार करने की कोशिश कर रहे हों। आरोपित अपना मोवाइल बंद करके पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।


51

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147426