Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में भारी बारिश के बीच सड़क हादसे में पुलिसकर्मी सहित पत्नी घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

पंजाब में लगातार बारिश के कारण हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जंडियाला मंजकी जालंधर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में पति-पत्नी के गंभीर घायल होने की खबर है। 

मौके पर मौजूद कई लोगों के अनुसार, जंडियाला से बाहर जालंधर रोड पर भारी बारिश के दौरान गिरे पेड़ से उनकी कार अचानक टकरा गई, जिससे कार को गंभीर नुकसान पहुंचा। इस हादसे में पति-पत्नी दोनों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल सुखचैन सिंह पुलिस कर्मचारी हैं। पुलिसकर्मियों के अनुसार दोनों पति-पत्नी ठीक हैं।

पुलिस चौकी जंडियाला के जांच अधिकारी निरंजन दास ने बताया कि सुखचैन सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी फतीहपुर, थाना नूरमहल अपनी पत्नी अनिता रानी के साथ अपनी हुंडई कार नंबर पी.बी.08-डी.वाई.-4013 पर नूरमहिल से जलंधर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल जलंधर ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218614

Share this Post