Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में मकसूदां मंडी के व्यापारी SDM से मिले, अवैध वसूली को लेकर दिया अल्टीमेटम

जालंधर मकसूदां मंडी में अवैध तरीके से पर्ची काटने को लेकर मार्किट कमेटी की तरफ विरोध किया जा रहा है। जिसे लेकर कुछ दिन पहले व्यापारियों ने धरना लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं अब सभी छोटे-बड़े कारोबारियों ने ठेकेदारों की धक्केशाही के खिलाफ एकजुट होकर आज से मंडी करने का फैसला किया है।

मंडी के नेताओं ने कहाकि आज सर्किट हाउस में एसडीएम और आप नेता अमित ढल्ल सहित अन्य नेताओं के साथ मीटिंग रखी हुई थी। जहां एसडीएम ने उन्हें मसले को जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। साढ़े तीन महीने से वह अपनी मांगों के लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पर अभी तक लिखित में कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। 

मंडी के व्यापारियों की मुख्य मांगे है कि मंडी में गुंडागर्दी ना हो, पर्ची काटने के नाम पर अवैध वसूली ना हो।  अगर लिखित में एसडीएम से आश्वासन मिलता तो ठीक है, नहीं तो उनकी मांगो को लेकर मार्किट बंद रहेंगी। ठेकेदार पर्ची काटने के नाम पर 4 गुणा पैसे वसूले जा रहे है। उनकी मांग है कि ठेको को कैंसिल किया जाए। 

मंडी के प्रधान मोहिंदरजीत सिंह शंटी बत्तरा व चेयरमैन बताया कि यह बंद की काल अस्थायी है और सरकार व प्रशासन को चेतावनी देने के लिए है। अगर ठेकेदारों की धक्केशाही को रोकने के लिए सरकार या प्रशासन ने गंभीरता से कदम नहीं उठाए तो मंडी का आंदोलन अनिश्चित समय के लिए बढ़ सकता है और मंडी के बंद होने से आम नागरिक की दैनिक जरूरतों पर जो असर पड़ेगा, उसका जिम्मेवार प्रशासन होगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post