Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में रैपर फाजिलपुरिया की हत्या करना चाहते थे हमलावर, पुलिस ने किया खुलासा

 रैपर फाजिलपुरिया पर सोमवार रात को गुरुग्राम में फायरिंग की गई। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावर 2 गाड़ियों में फाजिलपुरिया का पीछा करते दिख रहे हैं। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि हमलावर पंच और हैरियर में फाजिलपुरिया की थार का पीछा कर रहे हैं।  

मामले पर गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद हमने केस दर्ज कर लिया है।  शुरुआती जांच में सामने आया है कि फाजिलपुरिया पर हमला रेकी कर हमला किया गया है। इस मामले की जांच के लिए 2 टीमों को गठित किया गया है। हमें घटनास्थल से एक गोली लगने का निशाना मिला है। वहीं पीछा करने वाली पंच कार को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी की पहचान हो गई है और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फाजिलपुरिया को लॉरेंस गैंग से धमकी मिली थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा में 2 पुलिसकर्मी लगाए गए थे। जांच में धमकी के सबूत न मिलने के बाद 3 महीने पहले दोनों सुरक्षाकर्मी वापस बुला लिए गए थे। हालांकि गुरुग्राम पुलिस ने इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा है।

उन पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या जैसे पैटर्न पर हमला किया है। उसमें भी शूटर 2 गाड़ियों में सवार होकर आए थे। फाजिलपुरिया का कहना है कि उनकी जान को खतरा है। अभी वह इसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। फाजिलपुरिया बॉलीवुड मूवी कपूर एंड संस में 'लड़की ब्यूटीफुल, कर गई चुल' से सुर्खियों में आए थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post