Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

5 घंटे के अंदर पुलिस ने सुलझाया भार्गव कैंप मर्डर केस, ADCP ने किया बड़ा खुलासा, देखें Video

जालंधर के भार्गव कैंप में रविवार रात साल के वरुण नाम के युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने 5 घंटे के अंदर ही हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान ध्रुव  कुमार और सुनील कुमार उर्फ भिंडी के रूप में हुई जो भार्गव कैंप के ही रहने वाले हैं।

एडीसीपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक और आरोपियों के बीच विवाद गली में से निकलने को लेकर हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने वरुण की छाती पर हमला कर दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

एडीसीपी हरविंदर सिंह ने आगे बताया कि मामले में तीसरा आरोपी सोनू पंडित का नाम भी सामने आय है, जो फिलहाल फरार चल रहा है। उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। आरोपियों से दातर, खंडा बरामद किया गया है।


162

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146919