Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय सांपला ने किया पंजाब सरकार की लैंड पुलिंग स्कीम का किया विरोध

पंजाब सरकार की लैंड पुलिंग नीति के खिलाफ भूमि अधिग्रहण के अहम मुद्दे को लेकर आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला जालंधर पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार पर भूमि अधिग्रहण को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला ने उक्त स्कीम की निंदा करते हुए कहा- इस स्कीम के आने के बाद गरीब किसान का क्या होगा। क्योंकि उक्त स्कीम लागू होने के बाद गरीब किसान न को उक्त जमीन बेच सकेगा और ना ही उस लोन ले सके। ऐसे में किसानों के हक कौन देगा। सरकार का काम लोगों को हक दिलाना है, ना कि उनके हक छीनना।

सांपला ने कहा कि जब हमारी सरकार ने आदमपुर में एयरपोर्ट बनवाया था, जब हमने 40 एकड़ जमीन ली थी। हमने किसानों से बातचीत कर उन्हें दोगुने पैसे दिए थे। जिसके बाद उक्त एयरपोर्ट बनाया गया और किसानों फायदा दिया गया। पंजाब सरकार 40 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन अधिग्रहण करने जा रही है, जिसमें कोई प्रगति का काम नहीं, बल्कि कॉलोनियां काटी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का ये कदम विनाश की ओर एक कदम है। जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में हमारी पार्टी किसान नेताओं के साथ खड़ी है। अगर हमें जरूरत पड़ी तो हमारी केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस पर रणनीति बनाएंगे। जब समय आएगा तो तब उस रणनीति पर भी हम काम करेंगे और आम आदमी पार्टी की इस नीति की पोल खोलेंगे।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post