Fri, 19 Jun 2026

"महानगर में आज महार्षि भगवान वाल्मिकि महाराज जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा"

G2M जालन्धर (विक्रांत मदान) 17 अक्तूबर 2024: महानगर में आज महार्षि भगवान वाल्मिकि महाराज जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसका शहर की अलग अलग संस्थाओं द्वारा मंच लगाकर स्वागत किया गया दलित एकता संघ की तरफ से साँई दास स्कूल पटेल चौक के पास भव्य मंच लगाया गया सोसाईटी के अध्यक्ष विकास संगर द्वारा लगाए गए मंच का शुभारम्भ सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने किया समिति द्वारा सिरोपा डालकर तथा रामायण देकर उन्हे सम्मानित किया गया इस मौके पर सासंद चन्नी ने सभी को महाराज जी के प्रकट दिवस की बधाई दी उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हम सबको मिलजुल कर रहने का संदेश देते हैं वहीं मौजूद कांग्रेस पार्टी जालंधर के पूर्व जिला प्रधान बलराज ठाकुर ने अपने शब्दों से सबको संबोधित किया तथा सोसाईटी के प्रधान विकास संगर ने चन्नी जी के मंच पर पहुँचने पर स्वागत करते हुए कहा कि समिति द्वारा शोभा यात्रा में शामिल सभी गणमान्यो को सिरोपा डालकर सम्मानित किया जाएगा तथा पूरी आलू हलवा की लंगर भी प्रभू भक्तो में वितरित किया जाएगा इस मौके पर अश्वनी कुमार सोंधी रिटायर सिविल सरजन , सुखदेव सिंह रसूलपूरिया , एडवोकेट प्रताप सिंह बावा , रिषीकेश वर्मा , हरिपाल संगर , बलदेव सिंह देव , मनदीप सिंह , रजिंद्र सिंह , सुरिंद्र सिंह चौधरी , बंटी नीलकंठ , बिशम्भर कुमार , चौहान सॉब , पवन कुमार , अश्वनी जंगराल , मनू बडिंग तथा अन्य सदस्य मौजूद थे।


1250

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167888