जालंधर में अचानक धधक उठा पंजाब रोडवेज का डिपो, आग की लपटें देख मचा हड़कंप
जालंधर में बस स्टैंड के पीछे स्थित पंजाब रोडवेज के डिपो में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। डिपो में रखे टायरों में आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों की ओर से आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आग की लपटें उठने से आसपास के इलाके में भी हलचल मच गई।
आग लगने के कारणों का पता नहीं
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, इस घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसे लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दमकल विभाग की ओर से आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकें


Comments
No comments yet.