Tue, 17 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने मुंबई में गली क्रिकेट खेला:सचिन ने फील्डिंग की, बच्ची ने बोल्ड किया

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी प्रिंसेस केट मिडलटन ने सोमवार को अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत मुंबई में गली क्रिकेट खेलकर की। इस दौरान उनके साथ क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी मौजूद रहे। तीनों ने मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में स्कूली बच्चों के साथ क्रिकेट खेला।

क्रिकेट के मैदान पर प्रिंस विलियम ने पहले बल्लेबाजी की और फिर प्रिंसेस केट को गेंदबाजी की। इसके बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भी गेंदें डालीं। सचिन ने दोनों को क्रिकेट के कुछ गुर भी बताए। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।क्रिकेट खेलने के बाद शाही मेहमानों ने एक चाय की दुकान पर मिट्टी के कुल्हड़ में मुंबई की मशहूर 'कटिंग चाय' का आनंद लिया। उनका स्वागत पारंपरिक ढोल-ताशों के साथ किया गया।

प्रिंस विलियम और केट भारत में 17 नवंबर को होने वाले छठे 'अर्थशॉट प्राइज' समारोह में शामिल होने आए हैं। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने वाले नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किए गए इस पुरस्कार के तहत पांच विजेताओं को एक-एक मिलियन पाउंड दिए जाएंगे। यात्रा के दौरान शाही दंपती मुंबई मेट्रो की सवारी भी करेंगे और बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि दोनों की यह दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वे अप्रैल 2016 में भारत आए थे।

 

 

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 290080

Share this Post