Tue, 17 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*नशे की दलदल से पंजाब की जवानी को निकालने के लिए 'पंजाब मांगदा इंसाफ' जरूरी - अनुराधा बंगा*

`नशे से पंजाब की जवानी बचाने के लिए 'पंजाब मांगदा इंसाफ' जरूरी, वादे बड़े, हालात बदतर - 2027 में जनता लेगी हिसाब: अनुराधा बंगा`
जालंधर आज तिथि 16 नवंबर (सोनू) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सरदार परगट सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए 'पंजाब मांगदा इंसाफ' अभियान को महिला कांग्रेस जालंधर शहरी की अध्यक्ष अनुराधा बंगा ने पूरा समर्थन दिया है।

अनुराधा बंगा ने कहा कि परगट सिंह के नेतृत्व में यह अभियान प्रदेश में बढ़ते नशे, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और मौजूदा सरकार की नाकामियों के खिलाफ जनता की आवाज है।

उन्होंने कहा कि नशे के कारण सबसे ज्यादा दुख पंजाब की माताओं-बहनों को झेलना पड़ रहा है। सरकार बनने से पहले नशा खत्म करने और महिलाओं को 1000 रुपये देने के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत बद से बदतर हो गई है। आज हर घर में डर और चिंता का माहौल है।

*बंगा ने कहा -* 'पंजाब मांगदा इंसाफ' के तहत कांग्रेस सीधे किसानों, महिलाओं, व्यापारियों और युवाओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोग मौजूदा सरकार से हिसाब लेंगे। कांग्रेस के नेतृत्व में ही पंजाब की जवानी, शांति और भविष्य सुरक्षित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के दिशा-निर्देशों पर महिला कांग्रेस जालंधर शहरी की पूरी टीम इस अभियान को वार्ड स्तर पर घर-घर तक पहुंचाएगी और महिलाओं को इस आंदोलन से जोड़ेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 290080

Share this Post