Tue, 17 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

CRPF पर हमले के 5 दिन बाद सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले के लारू इलाके में हुई मुठभेड़ में सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आतंकियों को मार गिराया है। ये वही आतंकी थे जिन्होंने महज 5 दिन पहले CRPF पोस्ट पर तैनात जवानों को निशाना बनाते हुए 30 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें 3 जवान घायल हो गए थे। कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पुष्टि की है कि मारे गए आतंकियों में घाटी में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एकमात्र बचा कमांडर लतीफ भट और उसका साथी उमर शामिल है।

घेराबंदी के दौरान आतंकियों ने शुरू की थी फायरिंग
सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, इलाके में आतंकियों के छिपे होने की पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की एक जॉइंट टीम ने लारू क्षेत्र की कड़ी घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही जवान संदिग्ध ठिकाने के करीब पहुंचे, वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी शुरू हो गई, जो करीब 3 घंटे तक चली और अंततः दोनों आतंकी ढेर हो गए।

एनकाउंटर के बीच बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने मानवीय संवेदनशीलता और सतर्कता का भी परिचय दिया। मुठभेड़ स्थल के आसपास स्थित स्कूलों में फंसे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए, सेना के जवानों ने गोलीबारी के बीच ही सभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जिससे किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सका।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 290080

Share this Post