Tue, 17 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गुरदासपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल का शव, इलाके में फैली सनसनी

गुरदासपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब पंजाब पुलिस के एक हेड कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से विनोद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

बाइपास पर पहुंचने से पहले ही हो गई अनहोनी
जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार सुजानपुर में तैनात थे और पदोन्नति के बाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जहानखेलां में प्रशिक्षण ले रहे थे। उन्हें किसी काम से संगरूर भेजा गया था, जहां से वह देर रात वापस अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 9:15 बजे उन्होंने अपने भाई को फोन कर जानकारी दी कि वह पुरानी शाला पहुंच चुके हैं और करीब 15 मिनट बाद उन्हें बाइपास से आकर ले जाएं। लेकिन जब तक परिजन वहां पहुंचते, तब तक विनोद कुमार की संदिग्ध हालातों में मौत हो चुकी थी।

निजी सामान गायब होने से लूट का संदेह गहराया
परिजनों ने बताया कि जब उन्हें विनोद कुमार का शव मिला, तो उनके पास से उनका निजी सामान गायब था। इसी वजह से परिवार को पूरा संदेह है कि लुटेरों ने वारदात को अंजाम देकर उन्हें गोली मारी है। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चे (उम्र 8 और 5 साल) छोड़ गए हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 290080

Share this Post