जालंधर में अचानक धधक उठा पंजाब रोडवेज का डिपो, आग की लपटें देख मचा हड़कंप
पंजाब के सरहिंद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक ही परिवार के दो चिराग बुझा दिए। तलवाड़ अट्टा चक्की के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और एक्टिवा की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय रोहन और 13 वर्षीय हर्ष के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
आवारा पशु के कारण बिगड़ा बाइक सवार का संतुलन
जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई एक्टिवा पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहा एक मोटरसाइकिल सवार अचानक सड़क पर आवारा पशु आने के कारण अपना संतुलन खो बैठा। बाइक अनियंत्रित होकर सीधे एक्टिवा से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में रोहन ने तोड़ा दम, PGI में हर्ष की मौत
थाना सरहिंद के सब-इंस्पेक्टर जसपाल सिंह के अनुसार, मृतकों के भाई करण कश्यप ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने रोहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि हर्ष की हालत गंभीर होने के चलते उसे चंडीगढ़ स्थित PGI रेफर कर दिया गया।
डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद हर्ष की जान नहीं बचाई जा सकी। सोमवार को इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई।
हादसे के बाद बाइक चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश
हादसे को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।


Comments
No comments yet.