Mon, 16 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: क्रूजर-पिकअप की टक्कर में 5 की मौत, 3 मासूम भी शामिल

पंजाब के फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव बहक खास के पास क्रूजर गाड़ी और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जो शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, जलालाबाद के गांव टिवाना का एक परिवार क्रूजर गाड़ी में सवार होकर फाजिल्का के गांव करनीखेड़ा में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। परिवार के करीब 13 लोग गाड़ी में सवार थे। रविवार रात करीब 8 बजे समारोह से लौटते समय गांव बहक खास के पास उनकी क्रूजर गाड़ी की पिकअप से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर गाड़ी का अगला और बीच का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

ाड़ी में फंसे लोगों को मुश्किल से निकाला

हादसे के बाद कुछ लोग क्रूजर गाड़ी के अंदर ही फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। मृतकों के रिश्तेदार संदीप सिंह ने बताया कि हादसे में उनके परिवार के चार सदस्यों की मौत हुई है। इनमें उनके भतीजे, भतीजी और मां शामिल हैं। इसके अलावा गाड़ी के चालक की भी जान चली गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं। वहीं, 9 लोग घायल हुए हैं।

सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया और हाईवे पर यातायात को सुचारु करवाया।

सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज आत्माराम ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। हादसे की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को भी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच करेगी। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 287731

Share this Post