पंजाब में भीषण सड़क हादसा: क्रूजर-पिकअप की टक्कर में 5 की मौत, 3 मासूम भी शामिल
मोहाली के लालड़ू क्षेत्र के गांव बल्लोपुर में ढाई साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चा शनिवार दोपहर घर के बाहर गली में खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिवार ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन रविवार को उसका शव पड़ोसियों के घर की छत पर मिला। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
20 मिनट में अचानक गायब हो गया था गुरसाज
जानकारी के मुताबिक, गांव बल्लोपुर निवासी गुरविंदर सिंह का ढाई साल का बेटा गुरसाज शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर के सामने गली में खेल रहा था। बच्चे के दादा बहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब 20 मिनट बाद जब परिवार ने देखा तो गुरसाज वहां मौजूद नहीं था।
पूरी रात परिवार करता रहा तलाश
बच्चे के लापता होने के बाद परिवार ने आसपास की गलियों और मोहल्ले में उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर भी बच्चे को ढूंढा गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार पूरी रात परेशान होकर बच्चे की तलाश करता रहा।
पड़ोसी की छत पर मिला बच्चे का शव
रविवार को पड़ोसियों के घर की छत पर गुरसाज का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही लालड़ू पुलिस, सीआईए टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बच्चे की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।


Comments
No comments yet.