पंजाब में भीषण सड़क हादसा: क्रूजर-पिकअप की टक्कर में 5 की मौत, 3 मासूम भी शामिल
चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में रविवार दोपहर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां पार्किंग में खड़ी एक स्कोडा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में खड़ी हुंडई कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक बच्चा कार के नीचे आग लगाता दिखाई दिया।
स्कोडा कार का अगला हिस्सा जलकर खाक
जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। पार्किंग में खड़ी स्कोडा कार से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़ी हुंडई कार भी इसकी चपेट में आ गई। स्कोडा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया, जबकि हुंडई कार का भी एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
लोगों ने रेत और पानी डालकर बुझाने की कोशिश की
कारों से ऊंचा धुआं उठता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने रेत और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
CCTV में कार के नीचे आग लगाता दिखा बच्चा
पुलिस की जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई। इसमें एक बच्चा स्कोडा कार के नीचे आग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज में आग लगाने के बाद बच्चा वहां से जाता हुआ भी नजर आ रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


Comments
No comments yet.