पंजाब में भीषण सड़क हादसा: क्रूजर-पिकअप की टक्कर में 5 की मौत, 3 मासूम भी शामिल
ीरे-धीरे खत्म करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को हुए मतदान में 133 देशों ने प्रस्ताव के समर्थन में वोट दिया, जबकि भारत समेत 33 देशों ने इसका विरोध किया। वहीं, 16 देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। यह प्रस्ताव मेक्सिको की ओर से पेश किया गया था।
भारत ने मौत की सजा खत्म करने का किया विरोध
भारत ने प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि दुनिया में मौत की सजा खत्म करने को लेकर अभी कोई आम सहमति नहीं है। भारत के मुताबिक, कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दी जाने वाली फांसी को 'सरकार की ओर से की गई हत्या' कहना गलत है। भारत ने स्पष्ट किया कि मौत की सजा को लेकर हर देश की अपनी कानूनी व्यवस्था और परिस्थितियां हैं।
अमेरिका, चीन और पाकिस्तान ने भी प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
मेक्सिको की ओर से पेश किए गए इस प्रस्ताव में सभी देशों से मौत की सजा पर रोक लगाने और धीरे-धीरे इसे पूरी तरह समाप्त करने की अपील की गई थी। भारत के अलावा अमेरिका, चीन, पाकिस्तान, जापान, ईरान और सऊदी अरब समेत 33 देशों ने प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया। हालांकि, 133 देशों के समर्थन से प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित हो गया।


Comments
No comments yet.