Mon, 16 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ठेकेदार सतपाल गिल ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोकी*

*जालंधर  15 नवंबर (सोनू) : पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। इसी बीच जालंधर वेस्ट से चर्चित ठेकेदार *सतपाल गिल* ने आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है।

सतपाल गिल ने कहा, "मैं चुनाव सत्ता के लिए नहीं, जालंधर वेस्ट की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए लड़ रहा हूं। जनता के बीच रहूंगा, जनता के मुद्दों पर लडूंगा।"

*तीनों बड़ी पार्टियों पर हमला*
गिल ने कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तीनों दलों ने वेस्ट की जनता से बड़े वादे तो किए, लेकिन धरातल पर काम नहीं दिखा। "जनता अब ऐसे नेता चाहती है जो सिर्फ चुनाव में नहीं, हर वक्त उनके बीच रहे," गिल ने कहा।

*राहुल गांधी के 80 चेहरे वाले बयान पर सवाल*
गिल ने राहुल गांधी की हालिया रैली का जिक्र करते हुए कहा कि जब 80 सीटों पर नए स्थानीय चेहरों को मौका देने की बात कही गई थी, तो उसे जमीन पर कितना उतारा गया? "जमीन पर मेहनत करने वाले स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी आगे आना चाहिए," उन्होंने कहा।

*मुद्दे क्या होंगे?*
गिल ने अपने एजेंडे में विकास, साफ-सफाई, सीवरेज, पेयजल, टूटी सड़कों की मरम्मत और युवाओं के रोजगार को प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि वे जनता के समर्थन और विश्वास के दम पर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

 


 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 287731

Share this Post