Wed, 11 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सूर्या एन्क्लेव जैसे पॉश इलाके में स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरे में डूबे पार्क: रविश राज 

शाम को सैर करने वालों और बच्चों को हो रही परेशान

जालंधर: कांग्रेस नेता एवं पंजाब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रविश राज शर्मा ने शहर के पॉश इलाके सूर्या एन्क्लेव में स्ट्रीट लाइटें बंद होने और पार्कों में अंधेरा पसरे रहने को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और नगर निगम शहर में विकास के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन सूर्या एन्क्लेव जैसे प्रमुख रिहायशी इलाके में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं और इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

रविश राज शर्मा ने कहा कि इलाके के पार्कों की हालत भी ठीक नहीं है। शाम के समय बड़ी संख्या में लोग सैर करने और बच्चे खेलने के लिए पार्कों में पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त रोशनी न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के चलते बुजुर्गों और अन्य निवासियों के लिए सैर करना मुश्किल हो गया है, वहीं बच्चे भी सुरक्षित माहौल में खेल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि सूर्या एन्क्लेव की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक करवाया जाए और पार्कों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 277779

Share this Post