21 जिलों में आगजनी, 28 जगह बम धमाके...फिर क्यों भड़का बांग्लादेश!
जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित True Blend Cafe में पुलिस ने छापेमारी कर कैफे के मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्तौल बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुप्त सूचना के आधार पर कैफे में पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित True Blend Cafe में हथियारों को प्रमोट किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कैफे में रेड की। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां दोनों आरोपी लाइसेंसी हथियार के साथ बैठे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई और हथियार को भी कब्जे में ले लिया।
कैफे मालिक लवप्रीत सिंह और शिवा थापर गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान True Blend Cafe के मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ लव और शिवा थापर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान शिवा थापर के पास से .45 बोर की एक लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की गई।
गन कल्चर को प्रमोट करने वालों पर पुलिस की नजर
पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की आगे जांच की जा रही है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर हथियारों और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस इसी दिशा में कार्रवाई कर रही है।


Comments
No comments yet.