Wed, 11 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर की 120 फुट रोड पर अवैध कब्जों को लेकर पार्षद बलराज ठाकुर का बड़ा कदम

जालंधर में 120 फीट रोड के पीपीआर (PPR) मॉल से इनकम टैक्स कॉलोनी तक रुके हुए हिस्से को तुरंत खोलने की मांग उठने लगी है। इस समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस पार्षद बलराज ठाकुर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर (DC) को मांग पत्र सौंपा। DC साहिब की अनुपस्थिति के कारण, DC का प्रभार संभाल रहीं ADC दिव्या पी. ने ज्ञापन प्राप्त किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस समस्या का जल्द निपटारा किया जाएगा और वह खुद जल्द ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना करेंगी।

100 फीट जमीन पर अवैध कब्जा, महज 20 फीट का बचा रास्ता

यह प्रमुख सड़क श्री गुरु रविदास चौक से शुरू होकर जी.बी. नगर, लतीफपुरा, ग्रीन मॉडल कॉलोनी और पी.पी.आर. मार्केट से होते हुए इनकम टैक्स कॉलोनी रोड तक जाती है। हालांकि, पी.पी.आर. से आगे अंध विद्यालय से लेकर इनकम टैक्स कॉलोनी तक केवल 20 फीट का ही रास्ता बचा हुआ है। बाकी के लगभग 100 फीट हिस्से पर अवैध कब्जा किया हुआ है। यह जमीन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की ऋषि नगर योजना के तहत आती है।

2012 के हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कार्रवाई अधर में

स्थानीय निवासी और व्यापारी लंबे समय से इस बंद हिस्से को पूरी तरह से खोलने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने साल 2012 में ही जरूरी आदेश जारी किए थे, लेकिन 14 साल बीत जाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कई प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस मौके पर क्षेत्र के व्यापारी और सामाजिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिनमें पी.पी.आर. मार्केट के अध्यक्ष गुरदीप सिंह राजा, मॉडल टाउन मार्केट के अध्यक्ष राजीव दुग्गल, रबिंदर सिंह, अजीत वालिया, राकेश शर्मा, गुरप्रीत सिद्धू, जगमोहन कौड़ा, अभिषेक गुप्ता, हरजीत सिंह बिट्टू, इंदरजीत गुंबर, प्रिंसजीत पिंका, शांति लाल दुआ, बाबू राम अरोड़ा, गुरप्रीत भाटिया, लकी नाहर, तरनप्रीत राजा, मास्टर पुरुषोत्तम, एडवोकेट मधू, रचना, तरसेम लाल चुंबर, विशाल शर्मा, डॉ. मनोज भारद्वाज, दमन ओबेरॉय, डॉ. शशिकांत, राजवंत सिंह और परमजीत सिंह मुख्य रूप से शामिल थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 277681

Share this Post