Wed, 11 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 11 छात्र और 2 शिक्षक घायल

कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजपोरा के द्रबगाम इलाके में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार 11 छात्र और दो शिक्षक घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

द्रबगाम इलाके में हुआ हादसा

अधिकारियों के मुताबिक, हादसा राजपोरा के द्रबगाम क्षेत्र में हुआ। स्कूल बस अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और पलट गई। हादसे के समय बस में विद्यार्थी और शिक्षक सवार थे। दुर्घटना में कुल 13 लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें 11 छात्र और दो शिक्षक शामिल हैं।

कई घायलों को दूसरे अस्पतालों में किया रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) राजपोरा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों की हालत और जरूरत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पुलवामा रेफर किया गया।

वहीं, डिप्टी कमिश्नर पुलवामा केके सिद्धा ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों की हालत फिलहाल स्थिर है। दो छात्रों को SMHS अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि एक घायल को SKIMS सौरा और एक अन्य को श्री महाराजा हरि सिंह (SMHS) अस्पताल, श्रीनगर में शिफ्ट किया गया है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज पर नजर रखी जा रही है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बस के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 277681

Share this Post