Wed, 11 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

34 साल पुराने केस में पूर्व SSP दोषी, जानें क्या है पूरा मामला

पंजाब में पुलिस हिरासत से नागरिकों के रहस्यमयी तरीके से लापता होने के दशकों पुराने मामलों पर मोहाली की विशेष सीबीआई (CBI) अदालत ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने वर्ष 1992 में लुधियाना के बड़े ट्रांसपोर्टर अमरीक सिंह सकरी के अपहरण और उन्हें गायब करने के जुर्म में पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को दोषी ठहराया है।

सुरक्षा गार्ड को मिला संदेह का लाभ, पूर्व SSP को 12 नवंबर को मिलेगी सजा

मामले की सुनवाई करते हुए विशेष CBI अदालत ने पूर्व SSP रंधावा के साथ आरोपी रहे उनके सुरक्षा गार्ड परमिंदरजीत सिंह को सबूतों के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अदालत ने दोषी पाए गए पूर्व एसएसपी की सजा का ऐलान करने के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की है।

शादी समारोह के बीच से उठाया गया था, फिर कभी नहीं लौटे

घटना 25 नवंबर 1992 की है, जब लुधियाना के ट्रांसपोर्टर अमरीक सिंह सकरी अपने साले की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए लुधियाना स्थित होटल अमलतास पहुंचे थे। इसी दौरान तरनतारन पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और अमरीक सिंह को जबरन अपने साथ ले गई। उस दिन के बाद से उनका कभी कोई सुराग नहीं मिल सका।

मुख्यमंत्री तक लगाई गई थी गुहार, CBI जांच ने खोला सच

अमरीक सिंह के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने लगातार अधिकारियों के चक्कर काटे। सीबीआई की जांच रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें उठाए जाने की सूचना तुरंत टेलीग्राम के जरिए उच्चाधिकारियों को दी गई थी। परिजनों ने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह समेत कई बड़े अधिकारियों और पुलिस अफसरों से अमरीक सिंह की रिहाई की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार CBI जांच के बाद अदालत में सच उजागर हुआ और 34 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 277681

Share this Post