Wed, 11 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जवानी संभाल यात्रा’ पंजाब के युवाओं को नई दिशा देने का प्रयास: रविश राज 

चमकौर साहिब पहुंचकर कांग्रेस नेता ने यात्रा को दिया समर्थन, पंजाबियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

जालंधर: 11 नवंबर (सोनू) ; पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से निकाली जा रही ‘जवानी संभाल यात्रा’ को समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेता एवं पंजाब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रविश राज शर्मा चमकौर साहिब पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पंजाब के लोगों से इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब की जवानी और भविष्य को बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर आगे आना होगा। तभी तंदरुस्त पंजाब का निर्माण हो सकेगा।

रविश राज शर्मा ने कहा कि पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाना और उन्हें शिक्षा, रोजगार तथा खेलों के साथ जोड़ना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि ‘जवानी संभाल यात्रा’ के माध्यम से इन मुद्दों पर आवाज बुलंद करने और पंजाब को स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाने का संदेश दिया जा रहा है।

उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे इस यात्रा का हिस्सा बनकर एक स्वस्थ और खुशहाल पंजाब के निर्माण में अपना योगदान दें। पंजाब की जवानी बचेगी, तभी पंजाब का भविष्य सुरक्षित होगा। इस मौके पर उनके साथ पंजाब एससी विभाग के उप चेयरमैन अश्वनी जंगराल भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 277779

Share this Post