Tue, 13 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर नॉर्थ में भाजपा को तगड़ा झटका, विशाल रेरू साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

मेयर वनीत धीर और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी में किया स्वागत

वार्ड नंबर 2 से 2024 में पार्षद चुनाव लड़ चुके हैं विशाल रेरू, कई साथियों ने भी थामा ‘आप’ का दामन

जालंधर, 12 अक्टूबर (सोनू) :विधानसभा जालंधर नॉर्थ हलके में आम आदमी पार्टी को उस समय नई राजनीतिक मजबूती मिली, जब भाजपा नेता विशाल रेरू अपने साथियों सहित पार्टी में शामिल हो गए। जालंधर नगर निगम के मेयर एवं जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज वनीत धीर और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रधान अमृतपाल सिंह, वार्ड-2 से पार्षद सिमरनजीत सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

मेयर वनीत धीर ने बताया कि विशाल रेरू ने वर्ष 2024 में वार्ड नंबर 2 से पार्षद का चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि विशाल रेरू अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उनके साथ अमरजोत सिंह, राम प्रीत सिंह, बलबीर विर्क, सुनील कुमार, राहुल चोपड़ा और विशाल कश्यप ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

वनीत धीर ने विश्वास जताया कि विशाल रेरू और उनके साथियों के पार्टी में शामिल होने से जालंधर नॉर्थ में जनसंपर्क की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके साथ मिलकर क्षेत्र के लोगों से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही।

‘आप’ की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर लिया फैसला: विशाल रेरू

पार्टी में शामिल होने के बाद विशाल रेरू ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की नीतियों और मेयर वनीत धीर के काम करने के तरीके से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्होंने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने का फैसला किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी के साथ मिलकर वह अपने क्षेत्र के लोगों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान के लिए काम कर सकेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 230016

Share this Post