Tue, 13 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

CJP का प्रदर्शन की अनुमति के लिए दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम, अभिजीत दीपके ने हिरासत के वीडियो पर उठाए सवाल

: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे CJP ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिली, तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे। सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास सोमवार को इसी सिलसिले में अनुमति मांगने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

हिरासत का वीडियो एडिट करने का आरोप
इस बीच, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उनकी हिरासत से जुड़ा एक एडिटेड वीडियो जारी किया है। "अगर हिम्मत है तो पूरा वीडियो दिखाएं, ताकि लोगों को पता चल सके कि मुझे मेरे अधिकारों से कैसे वंचित किया गया। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद पुलिस ने उन्हें उनके चचेरे भाई से बात नहीं करने दी और न ही दो मिनट के लिए फोन का इस्तेमाल करने दिया।

शनिवार को एयरपोर्ट पर हुई थी हिरासत
गौरतलब है कि अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था। वे जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे। इसके बाद, रविवार को उन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से तीनों को रिहा कर दिया गया। हालांकि, अदालत ने उन्हें एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर रिहा किया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 230016

Share this Post