Tue, 13 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पैसे नहीं दिए तो बरसाईं गोलियां! मॉडल टाउन में फायरिंग से हड़कंप!

लुधियाना स्थित मॉडल टाउन एक्सटेंशन इलाके में रविवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां 'राइटवे वीजा कंसल्टेंट्स' के दफ्तर पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने सीधे दफ्तर को निशाना बनाते हुए 2 से 3 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाने की SHO गुरशिंदर कौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

फिरौती और पुरानी धमकियों का एंगल
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़ित वीजा कंसल्टेंट को पहले भी अज्ञात लोगों द्वारा धमकियां मिल रही थीं और लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह रंगदारी कौन मांग रहा था और कितनी रकम की मांग की गई थी। पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 230016

Share this Post