जालंधर नॉर्थ में भाजपा को तगड़ा झटका, विशाल रेरू साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल
तरनतारन में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय घटी जब अधिकारी अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में नाकेबंदी कर जांच शुरू की।
DIG संदीप शर्मा का बयान और पुलिस जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी संदीप शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एएसआई को दो गोलियां लगी हैं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डीआईजी ने कहा कि पुलिस को जांच के दौरान कुछ अहम सुराग (क्लू) मिले हैं और जल्द ही हमलावरों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृतक की पहचान और पुरानी रंजिश का एंगल
मृतक की पहचान 55 वर्षीय इकबाल सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन के नौशहरा पन्नूआं गांव के रहने वाले थे और फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस हत्याकांड को 11 सितंबर को हुई एक पुरानी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। उस दिन इकबाल सिंह के भतीजे अजमीत सिंह की भी बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया था।





Comments
No comments yet.