Mon, 05 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मैड संधू की हत्या के बाद बोले Kullad Pizza वाले सहज: पंजाब छोड़ने की वजह बताई, कहा- मुझे भी दो साल तक किया गया परेशान

मैड संधू की हत्या के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और Kullad Pizza फेम सहज भी सामने आए हैं। सहज ने एक वीडियो जारी कर पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और मैड संधू की हत्या का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने इस दौरान पंजाब छोड़ने की अपनी वजह भी बताई और दावा किया कि उन्हें करीब दो साल तक परेशान किया गया।

मैड संधू की हत्या पर सहज ने जताई चिंता

सहज ने कहा कि पंजाब में लगातार हत्या जैसी वारदातों की खबरें सामने आ रही हैं। मैड संधू की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े एक पंजाबी की हत्या कर दी गई। सहज ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस घटना को लेकर आपत्तिजनक कमेंट कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैड संधू की अपनी निजी जिंदगी थी और वह अपना बिजनेस कर रहा था। किसी व्यक्ति की निजी जिंदगी को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। सहज ने कहा कि किसी की हत्या जैसी गंभीर घटना पर संवेदनशीलता के साथ बात होनी चाहिए।

पंजाब छोड़ने की बताई वजह

सहज ने अपने पंजाब छोड़ने की वजह बताते हुए दावा किया कि उन्हें भी करीब दो साल तक तंग और परेशान किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया जाता था। सहज के मुताबिक, जब वह किसी मामले की शिकायत लेकर जाते थे तो उन पर पैसे देने के लिए पुलिस की ओर से दबाव बनाया जाता था।

सहज ने कहा कि ऐसे हालात के चलते उन्हें पंजाब छोड़ना पड़ा। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज स्थिति ऐसी बन गई है कि मरने वाला भी पंजाबी है और मारने वाला भी पंजाबी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 225613

Share this Post