Mon, 05 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

‘रीढ़ की हड्डियां तोड़ देंगे’… धमकी के कुछ देर बाद घर पर चली गोलियां, बाल-बाल बचा परिवार

लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-6 के अंतर्गत कोट मंगल सिंह नगर में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद को लेकर कुछ युवकों ने एक रिहायशी मकान को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। पीड़ित परिवार के मुताबिक, करीब 7-8 युवक Fortuner कार में सवार होकर पहुंचे और घर के बाहर दो गोलियां चलाईं। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पहले फोन पर दी धमकी, फिर घर के बाहर पहुंचे युवक

पीड़ित के पिता के मुताबिक, वारदात से कुछ देर पहले उनके पास परमिंदर नाम के युवक का फोन आया था। आरोप है कि फोन पर उन्हें धमकाते हुए कहा गया कि वे अभी भी बाज नहीं आ रहे हैं। पीड़ित ने फोन करने वाले से कहा कि उनका उस लड़की से कोई लेना-देना नहीं है और जिसे शादी करनी है, वह करे, वे इस मामले में बीच में नहीं पड़ना चाहते।

पीड़ित के अनुसार, इसके बावजूद फोन करने वाले ने कथित तौर पर धमकी दी कि गाड़ी में पिस्तौल रख ली है और वे उनके पास आ रहे हैं तथा उनकी रीढ़ की हड्डियां तोड़ देंगे।

Fortuner से आए युवकों ने चलाए दो फायर

पीड़ित परिवार का कहना है कि धमकी भरे फोन के कुछ ही देर बाद गली नंबर-19 में एक Fortuner कार आकर रुकी। आरोप है कि कार से उतरे युवकों ने घर के बाहर मौजूद लोगों को निशाना बनाते हुए दो फायर किए।

पीड़ित के पिता ने बताया कि इस दौरान उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए पास खड़े अपने बेटे को पीछे की ओर धकेल दिया, जिससे गोली की चपेट में आने से वह बाल-बाल बच गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान तथा वारदात के पीछे के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 225613

Share this Post