Mon, 05 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुधियाना में पूर्व सरपंच नवतेज सिंह की गोलियां मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने इनोवा पर की 10 राउंड फायरिंग

लुधियाना के लाडोवाल इलाके में शनिवार देर शाम बदमाशों ने गांव मनेवाल के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह उर्फ नीटू (60) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हमलावरों ने पूर्व सरपंच की इनोवा कार को निशाना बनाते हुए करीब 10 राउंड फायर किए। इस हमले में नवतेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार के कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

फायरिंग की यह पूरी घटना कार में लगे कैमरे में कैद हो गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल नवतेज सिंह को उनकी ही इनोवा कार में डीएमसी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नवतेज सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मृतक के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 225613

Share this Post