आम आदमी पार्टी की वार्ड इंचार्ज आशा रानी समराय ने अफ़सर सहिवान को विकास कार्यों में तेज़ी लाने को कहा, इस मौक़े पर जगदीश समराए भी मौजूद थे ।
जलन्धर, 04/अक्टूबर, नगर निगम के सीनियर अधिकारीयो के साथ वार्ड नंबर 61 में समराय हाउस, गुरु नानक नगर में बहुत ही एक अहम मीटिंग हुई, इस मीटिंग में विशेष तौर पर एक्सियन नगर निगम जालंधर .सुखविंदर सिंह जिनके पास कारपोरेशन में बी एंड आर, स्ट्रीट लाइट, ओ एंड एम,कॉरपोरेशन के खास कर करके तीनों विभाग है, और सभी को देखते है, अपनी ड्यूटी बाखूबी निबाह भी रहे है, उनके साथ में देविंदर सिंह जे.ई. नगर निगम जालंधर, जो कि इस वार्ड 61खाश कर विशेष जानकारी रखते हैं, एक_ एक मोहल्ले और गलियों की विशेष जानकारी रखते हैं, उनके साथ समिथ कुमार जे.ई नगर निगम जालंधर, उपस्तिथ थे,इस मीटिंग में
वार्ड नंबर 61 की आम आदमी पार्टी वार्ड की इंचार्ज और पश्चिमी हलके की कोऑर्डिनेटर/इंचार्ज (महिला) आशा रानी समराय ने सभी मोहल्ले की समस्यायों, और वार्ड में चल रहे डेवलपमेंट के कामों की जानकारी और ठेकेदारों की तरफ से आ रही समस्याओं के बारे में, नए काम को जल्दी टेंडरिंग कर के जल्दी शुरू करवाऐ जाने लई भी कहा,
और इस मौके जगदीश समराय (दलित नेता) ने नगर निगम के सीनियर ऑफिसर सेहवान को बताया वार्ड नंबर 61 के सभी मोहल्ले के सभी कामों को पहल के आधार पर किया जाए ।





Comments
No comments yet.