ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਵੈਸਟ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕੇ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਮਮੁਹਿੰਮ ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। वायरल मैसेज में एक छात्रा के साथ कथित यौन अपराध किए जाने का दावा किया गया था। हालांकि, पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इस दावे की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रात करीब 2 बजे गर्ल्स हॉस्टल के पास शुरू हुआ प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक, छात्रों का प्रदर्शन देर रात करीब 2 बजे गर्ल्स हॉस्टल के आसपास शुरू हुआ। देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन में शामिल हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शन के दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ किए जाने तथा कैंपस के एक हिस्से में आग लगाए जाने की सूचना सामने आई है।
यूनिवर्सिटी गेट पर भी हुआ हंगामा, हाईवे पर लगाया धरना
हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारी छात्र यूनिवर्सिटी के गेट तक पहुंच गए। यहां भी तोड़फोड़ की गई। इसके बाद छात्रों ने जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर धरना लगा दिया, जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। देर रात तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, वायरल मैसेज की जांच शुरू
मामले की सूचना मिलने के बाद कपूरथला के एसपी गौरव तूर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की शुरुआत सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज से हुई, जिसमें बाहरी व्यक्ति द्वारा छात्रा के साथ कथित यौन अपराध किए जाने का दावा किया गया था। पुलिस फिलहाल वायरल मैसेज और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, कथित घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
LPU ने वायरल दावों को बताया भ्रामक
हंगामे के बीच LPU की ओर से भी स्पष्टीकरण जारी किया गया। यूनिवर्सिटी ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर उसके संबंध में कई ऐसी बातें प्रसारित की जा रही हैं, जिन्हें उसने झूठा और भ्रामक बताया है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व बिना तथ्यों के मनगढ़ंत जानकारी प्रसारित कर रहे हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
यूनिवर्सिटी ने कहा कि इस तरह की जानकारी से उसके शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल और प्रतिष्ठा को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी पूरे मामले की तस्वीर
कपूरथला के एसपी गौरव तूरा रात को घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार गर्ल्स हॉस्टल के पास से प्रदर्शन शुरू हुआ और इसकी वजह सोशल मीडिया पर एक मैसेज का वायरल होना है जिसमें यह आरोप लगाया कि किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा एक छात्रा के साथ रेप किया गया है हालांकि अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।





Comments
No comments yet.