Mon, 28 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पुलिस हिरासत से फरार हुआ था ASI पर गोली चलाने वाला आरोपी, अमृतसर में एनकाउंटर के दौरान मारा गया

अमृतसर ASI जसवंत सिंह पर फायरिंग के मामले में वाटेंड 19 साल के आरोपी करणबीर सिंह उर्फ नंदी को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी कुछ दिन पहले ही पुलिस हिरासत से फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।

कंडोवालिया में पुलिस से हुई मुठभेड़
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश में जुटी अमृतसर देहात पुलिस की टीम ने उसे झंडेर थाना क्षेत्र के कंडोवालिया गांव में घेर लिया। पुलिस का दावा है कि इस दौरान करणबीर ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं।

मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कुल 14 राउंड फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है। गोली लगने से करणबीर घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

पुलिस हिरासत से फरार हुआ था आरोपी
करणबीर को ASI जसवंत सिंह पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 11 सितंबर को राजासांसी इलाके में बाइक से जा रहे ASI जसवंत सिंह पर दो बाइक सवार युवकों ने गोली चलाई थी। गोली उनकी पगड़ी को भेदते हुए सिर को छूकर निकल गई थी, जिससे उन्हें मामूली चोट आई थी।

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर करण को गिरफ्तार किया था। हालांकि, 24 सितंबर को हथियार बरामदगी के लिए मजीठा ले जाते समय वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी।

मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल
मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है। रिपोर्ट के अनुसार, हेड कांस्टेबल अमृतपाल सिंह के पैर में गोली लगी, जबकि हेड कांस्टेबल मंदीप सिंह बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण गंभीर चोट से बच गए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 223693

Share this Post